फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shahid Kamlesh Kumari seal a unit of petrol pump

शहीद कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप की एक यूनिट सील

Tue, 13 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 13 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kamlesh Kumari seal a unit of petrol pump
लीटर से घटतौली की जांच करते बांट-माप विधि-विज्ञान अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला पूर्ति अधिकारी और बांट माप विभाग की टीम ने मंगलवार को कई पेट्रोल पंपों पर छापा मार कार्रवाई की। हाईवे स्थित शहीद कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप सलेमपुर की एक यूनिट घटतौली के चलते सील कर दी, जबकि अन्य जगह स्थिति ठीक मिली। एक पेट्रोल पंप पर अधिकारियों के सामने ही मशीन धोखा दे गई। काफी मशक्कत के बाद बर्फ से ठंडा कर उसे चालू किया जा सका।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अनंतप्रताप सिंह के नेतृत्व में बांट-माप विभाग, राजस्व विभाग और पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर जांच पड़ताल की। हाईवे पर ग्राम सलेमपुर के पास स्थित शहीद कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप पर एक मशीन में घटतौली की शिकायत पाई गई, जिससे उस यूनिट को सील कर दिया गया। यहां के बाद टीम ने हाइवे पर ग्राम घिलोई स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम ने जब एक यूनिट को चेक करना चाहा तो वह जवाब दे गई। पेट्रोलपंप कर्मी उसे ठीक करने में जुट गए। पेट्रोल पंप स्वामी मनीष शाक्य ने बर्फ की व्यवस्था कर मशीन को ठंडा किया और तब कहीं मशीन को चालू किया जा सका।
विज्ञापन


यहां चार यूनिट लगी हैं, जिनमें दो बंद पड़ी हैं। शेष दो से पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जाती है। यहां दोनों यूनिट से निर्धारित मात्रा से दस मिलीग्राम ज्यादा माप निकली। टीम ने तालग्राम रोड पर ग्राम पलिया के पास स्थित मां कमला किसान सेवा केंद्र पंप पर छापामार कार्रवाई की। यहां सब कुछ ठीक पाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, पूर्ति निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अशोक कुमार, वरिष्ठ निरीक्षक (बांट माप विधिक विज्ञान) मधुवनराम, निरीक्षक विकास त्रिपाठी, कंपनी जिला प्रतिनिधि (डीएलटी) नितिन कुमार, मिडको डीबीआर के टेक्नीशियन सूर्यकांत व विकास, कोतवाली के उपनिरीक्षक रामबहादुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed