फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rogues on the number of family members in France

बदमाशों की संख्या को लेकर परिजनों में फांस

Sat, 05 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 05 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rogues on the number of family members in France
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में लूट के बाद घर के पिछवाड़े स्थित खेत में फेका गया बक्सा।
जिला मुख्यालय के  मोहल्ला शिवाजी नगर और गांव रंगियनपुर्वा में दो घरों में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की संख्या को लेकर दोनों घरों के परिजनों की रिपोर्ट में अंतर सामने आया है। बीते बुधवार की रात सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी विपिन पाल पुत्र रामनरेश पाल व रंगियन पुर्वा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र देवीदयाल की तहरीर पर पुलिस ने  देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। एक ओर जहां विपिन पाल ने 7-8 बदमाश घर में घुसकर लूटपाट करने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं अमर सिंह ने रिपोर्ट में 12-13 बदमाश होने की बात दर्शायी है। दोनों डकैतियों में शामिल बदमाशों की संख्या में करीब दोगुना अंतर सामने आने से पुलिस भी परेशान है। कुछ लोगों का मानना है कि अचानक आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ डंडो व सरियों से प्रहार किए, इस कारण कोई भी सही तरीके से बदमाशों की संख्या का अंदाजा नहीं लगा पाया। वहीं कुछ का कहना है कि रात के समय कम संख्या भी अधिक दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी घायल रोली व साजल की मानें तो बदमाशों की संख्या 7-10 रही होगी, क्याेंकि सभी कमरों में दो-दो बदमाश परिजनों से मारपीट कर रहे थे। वहीं कुछ बदमाश बक्से आदि पलट कर लूटपाट कर रहे थे। कुछ बदमाश निगरानी के लिए दरवाजे के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण बदमाशों की संख्या का सही अनुमान लगाना मुश्किल है। कोतवाली पुलिस की मानें तो बदमाश की संख्या दस से भी कम होगी। उधर, कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जहां रंगियनपुर्वा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र देवीदयाल ने बदमाशों द्वारा 40 हजार रुपये के अलावा एक हाफ पेटी, सोने का मंगलसूत्र, पायल, झुमकी, एक अंगूठी ले गए। वहीं शिवाजी नगर निवासी विपिन  पाल पुत्र रामनरेश पाल ने बताया कि  बदमाश दो लाख रुपये के अलावा साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed