फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ritu's second autopsy report earlier

रितु की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पहले जैसी

Wed, 25 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 25 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ritu's second autopsy report earlier
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रितु के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा के ओमेगा सेंटर स्थित एनआरआई रेजिडेंसी की 17वीं मंजिल से कूदकर छात्रा के मौत के मामले में बुधवार को जिला अस्पताल में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली रिपोर्ट से मेल खा रही है। इसमें भी रीढ़, पैर और हाथ की हड्डी टूटी निकली है। ऊंचाई से गिरकर मौत होने की बात की पुष्टि हुई है। देर शाम परिजनों ने महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सहानापुर गांव निवासी डा. विशंभर यादव की पुत्री रितु यादव नोएडा के एक कालेज से बीटेक कंप्यूटर साइंस (फर्र्स्ट ईयर) की छात्रा थी। 19 अप्रैल को संदिग्ध हालत में 17 वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चार साथी छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन रितु के परिजनों को नोएडा में कराए गए पोस्टमार्टम पर विश्वास नहीं हो रहा था। वे रितु की हत्या होने की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन


इसके चलते वे बीते 35 दिनों से रितु के शव को गांव में ही समाधि बनाकर केमिकल लगाकर रखे हुए थे। रितु के पिता ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। मंगलवार को नोएडा में अधिकारियों से वार्ता करने के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार कासना थाना के दरोगा अजय कुमार शर्मा व तिर्वा कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पूरी प्रक्रिया डा. आर के गुप्ता, डा. गीतम सिंह, डा.मोनिश अंसारी, डा.यूसी चतुर्वेदी, डा.आरडी यादव की देखरेख में हुई।


दूसरी रिपोर्ट से पहली रिपोर्ट से मेल खा रही है। इसके बाद परिजनों ने रितु का अंतिम संस्कार महादेवी घाट पर कर दिया। इस मामले एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। जो चोटें पहले की रिपोर्ट में आई थीं, वही चोटें कन्नौज में हुए पीएम रिपोर्ट में आई है। ऋतु के घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ब्वॉयफ्रेंड दोषी है या नही इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed