{"_id":"580a5e6c4f1c1b453d70398f","slug":"restaurant-tank-under-construction-exploded-killing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट का निर्माणाधीन टैंक फटा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट का निर्माणाधीन टैंक फटा, युवक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीवर का वह टैंक जिसमें हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड किनारे ग्राम सदारी नगला के पास निर्माणाधीन रेस्टोरेंट के शौचालय का पानी भरा टैंक फट गया। जिससे टैंक की दीवार में बैठे मिस्त्री समेत दो लोग टैंक के अंदर गिर गए। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर गया। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद मैनपुरी के रहने वाले राम पाल यादव जीटी रोड हाइवे किनारे ग्राम सदारी नगला के पास तीन मंजिला रेस्टोरेंट का निर्माण करा रहे हैं।
शुक्रवार को रेस्टोरेंट के बेसमेंट का लेंटर पड़ना था। इसके लिए शौचालय के बने 10 फीट गहरे टैंक में पानी भरा जा रहा था। इसके साथ ही अन्य निर्माण कार्य भी चल रहा था। टैंक की दीवार पर रसूलाबाद थानांतर्गत ग्राम गदाईपुर निवासी रवि उर्फ मनसुख (22) पुत्र रामसेवक यादव और मिस्त्री ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी अनूप कुमार (28) पुत्र रामतीर्थ जाटव बैठे थे। टैंक पानी से लबालब भर जाने के बाद अचानक फट गया। जिससे दीवार पर बैठे दोनों युवक टैंक में जा गिरे और वह लोग मलबे में दब गए।
चीखपुकार सुन निर्माण कार्य में जुटे लोग दौड़ पड़े। किसी तरह लोगों ने क्षतिग्रस्त हुए टैंक में कूदकर गंभीर हालत में दोनों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।