{"_id":"57ec13b54f1c1b073d57629a","slug":"rape-cold-drink-intoxicating-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले कांशीराम कालोनी में फेंकी गई महिला ने होश में आने पर चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवकों ने हैवानियत का यह खेल उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खेला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला को चार युवक बेहोशी की हालत में कांशीराम कालोनी में फेंक गए थे। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद बुधवार को होश में आने पर उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। 26 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह कांशीराम कालोनी में एक महिला को समूह के एक हजार रुपये देने आई थी। उसके न मिलने पर वह अपने गांव लौट रही थी।
रास्ते में फतेहनगर गांव के चार युवक मिले। बातचीत के दौरान चारों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगा तो वे लोग उसे पास ही एक कमरे में ले गए, जहां हैवानियत की गई। उसके बेहोश होने पर वे लोग उसे कालोनी में फेंक गए। बुधवार को होश में आने पर वह बेटे के साथ कोतवाली पहुंची। उसने चारों युवकों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है।