{"_id":"5873c4724f1c1ba16bba7fc0","slug":"rape-and-murder-allegations-of-entrapment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और हत्या में फंसाने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और हत्या में फंसाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
एएसपी से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया थाना क्षेत्र के सरसई भड़हा गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी के परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर सही जांच कराए जाने की मांग की। बोले, मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को सरसई भड़ाहा गांव निवासी दिवारी लाल, विजय बहादुर, रघुनाथ, सुदर्शन, राम शरन, बेचेलाल, रामबहादुर, जगन्नाथ, सियाराम, प्रभुदयाल, भजनलाल, लालराम, रामऔतार, अरविंद कुमार, रामआसरे सहित करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने एएसपी वंशराज यादव से मुलाकात कर मामले की ठीक से जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किशोरी की हत्या नहीं की गई है।
विज्ञापन
जबरन उनके परिजन फर्जी मुकदमे में उसे फंसा रहे हैं। किशोरी घर की कलह से परेशान थी। घर में जब कोई नहीं था किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के आने से पहले ही किशोरी को फांसी के फंदे से उतार लिया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है। मामले में जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन