फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pregnant and her husband beaten by family members

गर्भवती और उसके पति को परिजनों ने पीटा

Mon, 13 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 13 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and her husband beaten by family members
ससुरालीजनों से मारपीट करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्भवती और उसकी पत्नी को परिजनों ने जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल में भी युवक और विवाहिता के परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस के देख हमलावर फरार हो गए। मौके से दो बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मिर्जापुर लखुटिया थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात निवासी सीमा पत्नी सर्वेश जाटव का गांव में परिवारीजनों से शनिवार को विवाद हो गया था। इस पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन


सर्वेश ने बताया कि मामले की सूचना रसूलाबाद पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को सर्वेश ने घटना की जानकारी अपने ससुराल सिरसा बेलामऊ सरैया में दी। इसके बाद सर्वेश, उसकी सास छुन्नी, ससुर मुंशीलाल उसका पुत्र सीमा को लेकर तिर्वा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल के सामने सर्वेश का भाई अवधेश व मोरपाल, नरसिंह आ गए। दोनों पक्षों से विवाद शुरू हो गया। अवधेश ने फोन कर मोरपाल व नरसिंह और रंगीयनपुरवा से रिश्तेदारों को बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने मुंशीलाल, मां छुन्नी देवी और सर्वेश को पीट दिया। हंगामा होता देख भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक  बरामद की हैं। पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर चौकी पहुंची। अभी तक पीड़ितों की न तो रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed