फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police foiled three robbers, two absconding

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे, दो फरार

Sat, 08 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 08 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police foiled three robbers, two absconding
लूट का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अंतर्जनपदीय कुख्यात लुटेरों को दबोच लिया। दो लुटेरे चकमा देकर फरार हो गए। लुटेरे बैंकों से पैसा निकाल कर घर जाने वाले लोगों को घात लगाकर लूट लेते थे। रात में घरों में चोरी करते थे। लुटेरे अलीगढ़, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद व औरैया समेत इटावा और कन्नौज समेत आसपास के जनपदों में वारदात करते थे।

विज्ञापन


सर्विलांस टीम को शुक्रवार को लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी मिली। सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व सौरिख थाना प्रभारी संतोष कुमार व्यास ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर सकरावा- सौरिख मार्ग पर वीरपुर प्रतीक्षालय में लूटपाट की योजना बना रहे रामकुमार पुत्र लालाराम निवासी हुसैनपुर नौखंडा फतेहगढ़ व फूल सिंह व उसके पुत्र संजीव कुमार निवासी नगला कैला ऐलाऊ मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। इस इस दौरान फूलसिंह का छोटा पुत्र राजेश व रिश्तेदार सीताराम निवासी रजपुरा थाना नयागांव एटा फरार हो गए। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की बाइकें व दो तमंचे और चार कारतूसों के साथ नशीला पाउडर और 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। शनिवार को आफिस में अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि गिरोह कई दिनों से जिले में सक्रिय था।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना रामकुमार साले और ससुर समेत रिश्तेदारों के साथ आसपास के जनपदों में लूटपाट व चोरी करता था। पुलिस की सख्ती के बाद यह लोग दूसरे जिले में वारदातों को अंजाम देने लगते हैं। सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए फरार लुटेरों के खिलाफ आसपास के जनपदों में कई लूटपाट व चोरी के मामले दर्ज है। जल्द फरार लुटेरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं में शामिल थे
28 मार्च को छिबरामऊ के सिंकदरपुर में बैंक से निकाल कर जा रहे युवक से 10 हजार की लूट की थी।
इसी दिन सौरिख कस्बा में एक स्कूटर की डिग्गी तोड़ कर एक लाख रुपये निकाल लिए थे। जबकि बीते साल 07 अक्टूबर को गिरोह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर में गोमती देवी इंटर कालेज के पास सात लाख की लूट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed