{"_id":"58fcee044f1c1be7648b4616","slug":"poisoned-robbers-robbed-one-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने व्यापारी से लूटे डेढ़ लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने व्यापारी से लूटे डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कानपुर माल खरीदने जा रहे कपड़ा व्यापारी को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके पास मौजूद लाखों की नकदी लूट कर शातिर फरार हो गए। लखनऊ ट्रेन पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों ने व्यापारी को बेहोश देखकर इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन
ठठिया कस्बा निवासी रोहित कुमार पुत्र विद्या सागर की कस्बे में कपड़े की दुकान है। शनिवार को वह जयपुर-लखनऊ से कानपुर माल खरीदने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे रोहित बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरान रोहित के पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
लखनऊ स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों ने रोहित को बेहोशी की हालत में देखकर रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस ने उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह होश में आने के बाद रोहित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों ने लखनऊ पहुंच कर मामले की जानकारी की और उसे घर ले आए।
विज्ञापन