फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Phool Singh was robbed after the murder

लूट के बाद हुई थी फूलसिंह की हत्या

Fri, 22 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 22 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Phool Singh was robbed after the murder
वारदात का खुलासा करते एसपी और एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले घर लौटते समय कुछ लोगों ने विशुनगढ़ के कुढ़रा तिराहे के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से हुई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बीते 15 जुलाई को छिबरामऊ से घर लौटते समय कुड़रा तिराहे के निकट फू ल सिंह पुत्र हाकिम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


20 जुलाई की रात मोहकपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद कर ली।  पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मुकेश पुत्र हरीओम, विक्की उर्फ सर्वेंद्र पुत्र अखिलेश निवासी बुढौली, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी बताया है। पकड़े गए युवकों की शिनाख्त पर पुलिस ने एक छाता व एक पंखा बरामद किया है। युवकों ने घटना की वजह लूट बताई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद मृतक के भाई राम किशोर ने छाता, मोबाइल व फर्राटा पंखे को पहचान लिया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना के खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये व पांच हजार रुपये डीआईजी की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed