फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Peanut laden tractor overturned, seven injured

मूंगफली लदा ट्रैक्टर पलटा, सात घायल

Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Peanut laden tractor overturned, seven injured
अस्पताल गेट पर पड़ी घायल महिला शोभा। - फोटो : अमर उजाला
नगर के तालग्राम तिराहा के पास जेसीबी के कट लगने से मूंगफली लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के किसान नितिन कुमार पुत्र इंद्रपाल, लीलाधर और सुरेंद्र सिंह मूंगफली को बिक्री के लिए शहर की मंडी समिति ले जा रहे थे।
विज्ञापन


वे लोग गांव के अनुराग पुत्र धीरेंद्र सिंह के ट्रैक्टर से मूंगफली ले जा रहे थे। ट्रैक्टर जब ग्राम बहवलपुर के आगे तालग्राम तिराहा पर एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही जेसीबी ने कट मार दिया। इससे मूंगफली के बोरों से लदी ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठी मैनपुरी के मानपुर निवासी शोभा पत्नी हरीश और उसका एक वर्षीय पुत्री तान्या उछलकर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


ट्राली के बोरों पर बैठे गोविंद और लीलाधर भी उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जबकि अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला अपने पिता गोविंद के साथ अपने घर जा रही थी। वह गांव से ट्रैक्टर पर शहर तक बैठकर आई थी, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। जिससे वह घायल हो गई। उधर दुर्घटना के बाद लोगों ने जेसीबी का पीछाकर ग्राम बहवलपुर के पास उसे पकड़ लिया। इस बीच सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक और जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed