फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Outdoor sleeping young man shot dead

घर के बाहर सोए युवक की गोली लगने से मौत

Tue, 20 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 20 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Outdoor sleeping young man shot dead
murder shimla
चौकी क्षेत्र के मिर्जापुुर गांव में रविवार देर रात घर के बाहर सोए  युवक की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। भाई ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह जमीन की खरीद फरोख्त को बताया है। हालांकि पुलिस घटना की वजह को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।  दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाला गंगा सिंह (27) पुत्र नत्थू सिंह दो माह पहले पिता की मौत पर गांव आया था।
विज्ञापन


पैतृक जमीन को लेकर उसका अपने बड़े भाई शिवराज सिंह से विवाद हो गया। उसने अपनी जमीन अलग कर ली। रविवार की रात वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोया था। रात में किसी समय उसे गोली मार दी गई। गोली उसकी कनपटी से सटाकर मारी गई।
विज्ञापन


सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के भाई शिवराज सिंह ने गांव के ही जुक्खा कठेरिया पुत्र डालचंद्र, चौधरी पुत्र रावेंद्र सिंह यादव व शकूर पुत्र मुन्नू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इसमें आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई की जमीन खरीदना चाहते थे, जबकि वह बेचना नहीं चाहता था। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की वजह संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed