{"_id":"57a8d1e04f1c1bb661ee4b15","slug":"nilgayon-bike-collided-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगायों से बाइक टकराई, युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगायों से बाइक टकराई, युवक जख्मी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घायल सुधांशु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर बाइक से जा रहा युवक नीलगाय के झुंड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक चालक के सिर पर चोटें आईं हैं। कस्बा तालग्राम के मोहल्ला तालाब कला निवासी सुधंाशु (20) पुत्र विनोद कुमार कठेरिया, सोमवार को बाइक से ताहपुर से घर लौट रहा था। तभी पुखरावां गांव के समीप खेतों की ओर से नीलगायों का झुंड तेज रफ्तार से मार्ग पर आ गया। इससे बाइक नीलगायों की जा टकराई।
युवक टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होती देख खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और युवक के परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है। इधर, ग्रामीणों ने इस मार्ग पर नीलगायों के चलते आए दिन होने वाले हादसों को लेकर रोष जताया है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।