{"_id":"6092d38b8ebc3eb92134e053","slug":"murder-of-a-farmer-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: हमले में किसान की हत्या, मुंह पर तेजाब फेंका, बेटे ने पत्नी और उसके साथी पर लगाया आरोप, पुत्रवधु हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: हमले में किसान की हत्या, मुंह पर तेजाब फेंका, बेटे ने पत्नी और उसके साथी पर लगाया आरोप, पुत्रवधु हिरासत में
Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
सार
खड़नी के ग्राम कंसुआ के इस्लाम खां के बेटे सुनील ने बताया कि चार मई को सुबह साढ़े सात बजे मेरी पत्नी निशा ने मेरे पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में खड़नी चौकी क्षेत्र के कंसुआ गांव में धारदार हथियार से हमला कर और मुंह पर तेजाब फेंककर किसान की हत्या कर दी। किसान के बेटे ने अपनी ही पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुत्रवधु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खड़नी के ग्राम कंसुआ के इस्लाम खां के बेटे सुनील ने बताया कि चार मई को सुबह साढ़े सात बजे मेरी पत्नी निशा ने मेरे पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। बताया कि उस समय मैं खेतों में थ्रेसर से गेहूं कटवा रहा था।
गेहूं कटने के बाद अनाज के लिए बोरी लेने घर आया तो देखा पत्नी वहां से जा चुकी थी। खून से लथपथ पिता ने बताया की बहू निशा ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार किया। उसका एक साथी भी मौजूद था। चीख-पुकार की तो गांव के कई लोग मौके पर आ गए, जिससे वह घर छोड़कर भाग गई।
विज्ञापन
बेटे ने फोन पर यूपी-112 पुलिस को मामले की सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने इलाज कराने के लिए बोला। वह 108 एंबुलेंस से पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन ले गया। पिता की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद पिता को घर वापस भेज दिया। बुधवार को पिता ने इलाज के अभाव में घर पर ही दम तोड़ दिया। बेटे ने थाने में पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घरेलू कलह को लेकर अपराध होने की बात सामने आ रही है।