फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   More than a dozen cattle died in 24 hours

24 घंटे में एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत

Mon, 01 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 01 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen cattle died in 24 hours
cattle smuggler - फोटो : Getty Images
विकास खंड तालग्राम के गांव विचपुर्वा में विचित्र बीमारी के चलते एक दर्जन पशुओें की मौत हो गई। कई बीमारी की चपेट में हैं। इधर, पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार मवेशियाें की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जहरीली घास खाने से हुई है। गांव विचपुर्वा निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि गांव में 24 घंटे से कम समय में मवेशियों के कांपने के बाद कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक लगातार दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें गांव के अमरपाल, सोभरन पाल, महेंद्र ठाकुर, सुनील वर्मा, राजबहादुर, की भैंसो ने अचानक दम तोड़ दिया। वहीं गांव के छेदीलाल के मवेशियों के दो बच्चे, रामनिवास, राजीव, छन्नूलाल की एक-एक बछिया ने दम तोड़ दिया। गांव के प्रभुदयाल, दीना, लालाराम, राजकुमार, ह्दयराम, कुंवर सिंह, राजीव, ओमकार व सुनील सहित दर्जनों ग्रामीणों के मवेशी बीमार हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी गांव टिकुरियनपुर्वा के शंकर लाल की भैंस व उसका बच्चा बीमारी के चलते मर गया। गांव मवइया के अशोक शाक्य की भैंस भी चपेट में आकर मर गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी तालग्राम डा. विकराल, अपनी पूरी चिकित्सकोें की टीम के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने मवेशियों का टीकाक रण करवाया है। इधर, तालग्राम के पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल ने बताया कि मवेशियो की मौत बीमारी से नहीं हुई है। खेतों में उगी घास को खत्म करने के लिए किसानों द्वारा डाली गई जहरीली दवा पड़ी हुई घास को खाने से मवेशियों की मौत हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed