फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   missing Municipal workers found the body

लापता पालिकाकर्मी का शव मिला

Sat, 16 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 16 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
missing Municipal workers found the body
अवधेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से लापता नगरपालिका कर्मचारी का क्षतविक्षत शव सौरिख रोड के बंद स्कूल के कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने शव के पास पड़े जूतों को देखकर उसकी शिनाख्त की। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।  सौरिख रोड पर ग्राम ललकापुर के सामने निर्माणाधीन बंद पड़े सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल के कमरे में एक अधेड़ का क्षतविक्षत शव पड़ा था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक टेंट हाउस के कुछ कर्मचारी वहां कालीन सुखाने पहुंचे गए। बदबू फैली होने पर उन्होंने कमरों के पीछे बने जंगले से जब झांककर देखा तो क्षतविक्षत शव पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शव के पास एक झोला और जूते पड़े थे। उधर, पुलिस ने क्षेत्र से लापता लोगों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि ग्राम रसूलपुर निवासी पालिकाकर्मी अवधेश पांडेय की शुक्रवार को ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और वह सोमवार से लापता हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाया। अवधेश की दो पुत्रियां तनुजा (24) और मंजुला (19) व पुत्र आशुतोष (14) जैसे ही वहां पहुंचे और उन्होंने शव के पास पड़े जूते देखे तो वह तीनों बुरी तरह चीखकर रोने लगे। कुछ देर बाद अवधेश की पत्नी पुष्पलता व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह 11 जुलाई को सुबह घर से ड्यूटी करने निकले थे। रात साढ़े नौ बजे उनसे फोन पर बात हुई, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे और न ही उन्होंने बताया कि वे कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी नहीं होने पर गुरुवार को वे लोग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने नहीं दर्ज की। शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज हुई। मृतक की पत्नी रोते हुए कह रही थी दुश्मनों ने उसके पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed