फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage certificate and reached the police station abducted woman

मैरिज सर्टिफिकेट लेकर कोतवाली पहुंची अगवा युवती

Wed, 20 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 20 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Marriage certificate and reached the police station abducted woman
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश - फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा हुई युवती अचानक बुधवार को कोतवाली पहुंची और कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट कोतवाल को थमा दिया। युवती के पिता ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गुरुवार को कोर्ट में युवती को पेश करेगी।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बीती 24 जून को कोतवाली में अतिराजपुर निवासी अंकित और सर्वेश गुप्ता, नगर की पीपल वाली गली निवासी विनोद गुप्ता, पूनम, जनपद मैनपुरी के बेवर निवासी संजू और पिंकी के खिलाफ उसकी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर अगवा युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और फिर उच्च न्यायालय का आदेश लेकर बुधवार को कोतवाली आ पहुंची। उसने कोतवाल को कोर्ट का आदेश थमा दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल अमोद कुमार सिंह ने बताया कि डाक्टरी परीक्षण के बाद गुरुवार को युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अगवा युवती के कोतवाली पहुंचने की भनक लगते ही उसके परिजन भी पहुंच गए।  इधर,  एक पक्ष का यह भी आरोप था कि युवती ने बीती 24 जून को खाने में कुछ मिलाकर परिजनों को बेहोश कर दिया और जेवर और नगदी ले गई। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed