{"_id":"58b7147a4f1c1b05748317d9","slug":"loader-crushed-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बालक को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर ने बालक को कुचला
कन्नौज
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंचनामा भरते हलका इंचार्ज आरबी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम कर रहे पिता को खाना देने जा रहे 10 साल के बालक को लोडर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी बलवीर सिंह कुशवाह का पुत्र विमल कुशवाह खेत पर काम कर रहे पिता को खाना देेने जा रहा था। वह गांव के बाहर सड़क के किनारे खड़ेे होकर वाहनों के गुजरने का इंतजार करने लगा। तभी जीटी रोड की ओर से जा रहे लोडर ने विमल को कुचल दिया। हादसे में विमल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे लोडर चालक को लोगों ने घेर लिया। इससे चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन भी पहुंच गए। कोतवाल अमरपाल सिंह ने घटना स्थल से लोडर को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया। भीड़ चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगी।
किसी ने लोडर के चारो पहियाें की हवा निकाल दी। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कस्बा समधन के मोहल्ला बाड़ा सराय निवासी लोडर चालक मुनीर पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर छिबरामऊ के सिटिंग विधायक अरविंद सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। बलवीर सिंह ने लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।