फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lineman death from transformer affixed to lay on the ground

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से चिपका लाइनमैन, मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lineman  death from  transformer affixed to lay on the ground
मौत का कारण बना जमीन में रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
जसपुरा सरैया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन की जमीन में रखे ट्रांसफार्मर से चिपकर मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, ग्रामीणों ने जमीन में रखे ट्रांसफार्मर की बैरीकेडिंग कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। कासगंज के थाना शहाबर के चांदी निवासी लाइनमैन अवधेश सिंह (38) पुत्र धारमसिंह यादव की तैनाती चार माह पहले जसपुरा सरैया विद्युत उपकेंद्र पर हुई थी।
विज्ञापन


वह विद्युत उपकेंद्र में ही रहता था। बुधवार रात वह किसी समय शौच करने के लिए उपकेंद्र से बाहर निकले। इसी दौरान जमीन में रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मी उदय प्रताप व राम सिंह ने रात के समय बिजली ट्रिप हो जाने के बाद कमरे से बाहर निकल कर देखा तो अवधेश ट्रांसफार्मर के पास मृत पड़े थे। बुधवार सुबह होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो सैकड़ों की तादात में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए जमीन में रखे ट्रांसफार्मर की बैरीकेडिंग कराने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यदि ट्रांसफार्मर सुरक्षा घेरे में होता तो अवधेश की जान बच जाती। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर की बैरीकेडिंग नहीं की गई तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। मौके पर मौजूद विभागीय अवर अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली के दारोगा रामशरण चौधरी व वीरपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अवर अभियंता प्रेम शंकर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed