फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Life imprisonment for four murders

हत्या में चार को आजीवन कारावास

Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for four murders
लाोक अदालत
खेत में पानी लगाने के विवाद में खानपुर गांव में हुई हत्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के आठ लोगों को 10-10 वर्ष के कारावार की सजा सुनाई है। कोर्ट नें पीड़ित पक्ष को 38 हजार रुपये दिए जाने का आदेश जारी किया है। इसी मामले में दोनो पक्षों से साक्ष्य के अभाव में एक-एक लोग बरी कर दिए गए हैं। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार दुबे ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर चौबे में28 नवंबर 1999 को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष से ओमचंद्र ने गांव के सुरेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, विमलेश तिवारी, सूरज प्रसाद तिवारी, धनीराम तिवारी, रामाधीन तिवारी पर खेत से पानी काटने का आरोप लगाया था। जब उन्होंने विरोध किया तो हमलावरों ने असलहों से फायर कर दिए। इसमें सुनील की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से सूरज कुमार तिवारी ने पुलिस को बताय था कि उसके खेत में सरकारी नलकूप लगा है। नलकूप की चाभी उसके पुत्र सर्वेश कुमार के पास रहती थी। घटना की रात कल्लू, बादाम सिंह के खेत में विरोधियों ने जबरन पानी लगा लिया। जब उसके पुत्र ने विरोध किया तो अनिल, रामनरेश, लखमीचंद्र, प्रमोद, रामजी, विनोद, फुड्डन, राकेश, श्याम सिंह आदि ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले में अपर सत्र न्यायालय कोर्ट प्रथम ने धनीराम, रामधीन, सर्वेश तिवारी, सुरेश तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरा आरोपी सूरज की मौत हो चुकी है। विमलेश कुमार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। दूसरे पक्ष को भी कोर्ट ने दोषी मानते हुए रामनरेश, अनिल कुमार, गिरेंद्र, श्रीपाल, ओमचंद्र, राकेश फुद्दन  व प्रमोद आदि आठ लोगो को 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed