फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kotwal caught in the jam

जाम में फंसे तो तिलमिलाए कोतवाल

Tue, 26 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 26 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kotwal caught in the jam
सब्जी मंडी में जाम में फंसी कोतवाल की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। रोज लोगों को जाम के झाम से घंटो जूझना पड़ता है। मंगलवार को सब्जी मंडी के पास लगे जाम में कोतवाल की जीप फंस गई। काफी देर तक जब जीप जाम में फंसी रही तो कोतवाल तिलमिला गए। कोतवाल अपनी फोर्स के साथ लाठियां लेकर सड़क पर उतर पड़े और अतिक्रमणकारियों को हड़काकर फुटपाथ खाली करवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस बहवलपुर में हुए एक हादसे में जा रही थी। पुलिस कोतवाली से निकल ही पाई थी कि तभी सब्जी मंडी के पास लगे जाम में फंस गई। काफी देर तक जाम में फंसे रहने से पुलिस बिलबिला उठी। इसके बाद कोतवाल सहित सिपाहियों ने सड़क पर लाठियां पटककर फुटपाथ पर सब्जी लगाए दुकानदारों को जमकर हड़काया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने फुटपाथ को खाली करा पाई। तब कहीं जाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर में फुटपाथ तक अतिक्रमण कर लिए जाने से लोगों को रोजाना जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। हालांकि पिछले दिनों चलाए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान महज खानापूर्ति ही साबित हुआ। कुछ दिनों तक तो फुटपाथ खाली दिखाई दिया, लेकिन अभियान थमने के बाद लोगों ने फिर से फुटपाथ तक दुकानें सजाकर अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed