{"_id":"5779571e4f1c1b6c697fa043","slug":"kannauj-threw-stones-at-the-police-team-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
क्षेत्र के जसमेड़ी गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया गया। किसी उपद्रवी ने दरोगा पर तमंचे से फायर भी झोंक दिया। इसमें दरोगा बाल-बाल बचा। बवाल बढ़ते देख और फोर्स बुलाई गई। यह देख उपद्रवी भाग निकले। इस मामले में तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने हमले के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दौलताबाद चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को शनिवार देर रात फोन पर जसमेड़ी गांव में दो लोगों के झगड़ा करने की सूचना मिली।
वह हमराह सिपाही रणवीर सिंह व नवीन कुमार के साथ जसमेड़ी पहुंचे तो झगड़ा कर रहे लोगों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर दी। इतना ही नहीं पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस बीच एक हमलावर ने तमंचे से दरोगा पर सीधा फायर झोंक दिया। दारोगा बाल-बाल बचा। बवाल बढ़ते देख दारोगा ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस टीम ने छापामारी कर हमले के आरोपी पिता-पुत्र श्रीकृष्ण और कौशलेंद्र को दबोच लिया। इनके साथी भाग निकले। पुलिस के मुताबिक दबिश के दौरान श्रीकृष्ण ने तमंचा कहीं फेंक दिया। उसे तलाशा जा रहा है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने ग्राम जसमेड़ी निवासी श्रीकृष्ण पुत्र भूपाल सिंह, कौशलेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण व विजय पुत्र जबर सिंह समेत उनके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।