{"_id":"580a610e4f1c1bf36e705113","slug":"kannauj-threw-stones-at-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल दारोगा शिवकुमार वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाने के कबीरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव और फायरिंग में कोतवाली प्रभारी, एसआई समेत सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में बड़ी संख्या में आए पुलिस बल ने दबिशें डाल 15 हमलावरों को गिरफ्तार किया। गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस देर शाम तक दबिश देती रही। तमाम लोग गांव छोड़ पलायन कर गए हैं।
कबीरपुर के रिफाकत अली कोटेदार समेत चार लोगों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इनको पकड़ने के लिए गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे एसआई महेंद्र सिंह गौतम फोर्स लेकर गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम रिफाकत अली के घर पहुंची तो उसके परिवार के लोगों ने बदमाश आने का शोर मचाया और छत पर जाकर फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों ने भी बिना कुछ जाने-पूछे पथराव शुरू कर दिया।
मामला बिगड़ते देख एसआई ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीओ आसपास के थानों की फोर्स लेकर आ गए। ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। कई पुलिसकर्मियों के पथराव और फायरिंग से घायल होने पर एसपी दिनेश कुमार पी को सूचना दी गई। वह रात में ही जिले की फोर्स के साथ आ गए। पीएससी भी बुला ली गई। तब जाकर ग्रामीण भागे। पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने अगले दिन दबिशें डालकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के भय से ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। गांव में पीएसी तैनात है। घायलों में कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार, एसआई शिवकुमार वर्मा, एसआई महेंद्र सिंह गौतम, एचसीपी रामसिंह, होमगार्ड विजय सिंह व वीरपाल सिंह, जीप चालक जयवीर सिंह शामिल हैं। इनमें एसआई शिवकुमार वर्मा के पैर और होमगार्ड विजय कुमार के हाथ में गोली लगी है। इनके अलावा होमगार्ड वीरपाल व जीप चालक जयवीर सिंह को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।