{"_id":"58a5eccf4f1c1bd257d84bcf","slug":"kannauj-superintendent-jail-sentence-of-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज जेल अधीक्षक को एक दिन की सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज जेल अधीक्षक को एक दिन की सजा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
court
अपर जिला जज प्रथम चंद्र भूषण सिंह ने गुरुवार को कोर्ट की आदेश की अवमानना करने के मामले में जिला जेल कारागार जेल अधीक्षक कन्नौज उदय प्रताप मिश्रा को एक दिन की सजा सुनाई। कोर्ट के आदेशानुसार न्यायालय के उठने तक अभिरक्षा में रहना होगा।
विज्ञापन
तीन फरवरी 2017 को कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुकदमा 16/2017 के अभियुक्त हरिश्चंद्र निवासी थाना गुरसहायगंज की सुनवाई में जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने 16/17 के स्थान पर मुकदमा संख्या 44/2016 राज बनाम हरिश्चंद्र निवासी छिबरामऊ को पेशी पर भेज दिया। कोर्ट इसी मामले में पूछतांछ करने के उद्देश्य से जेल अधीक्षक को एक दिन तलब भी कर चुकी है।
विज्ञापन
गुरुवार को एडीजे प्रथम न्यायाधीश चंद्र भूषण सिंह ने जेल अधीक्षक को दंड प्रक्रिया 349 के तहत सजा सुनाई। आदेशानुसार जब भी कोर्ट आदेश करेगी यूपी मिश्रा को एक दिन न्यायालय के उठने तक अभिरक्षा में रहना होगा। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में लापरवाही करने का भी दोषी पाया।
विज्ञापन