फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jiharkhurans robbed two passengers

जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा

Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jiharkhurans robbed two passengers
poison

जहरखुरानों ने ट्रेन और रोडवेज बस में दो यात्रियों को लूट लिया। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रोडवेज बस के चालक, परिचालक बेहोश यात्री को पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर फेंक कर चले गए।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जनपद के बैरनी सुनहरा निवासी परमेल प्रताप सिंह यादव गुड़गांव के बहादुरगढ़ में स्थित एक जूता बनाने की कंपनी में नौकरी करता है। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम होने के चलते वह बुधवार की रात बहादुरगढ़ से कालिंदी एक्सप्रेस से फिरोजाबाद घर आ रहा था। ट्रेन में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर 45 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। गुरुवार को ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली के गांव चिकैयापुर्वा निवासी जसवंत दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। परिवार में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए वह बुधवार की देर शाम आनंद विहार बस अड्डा से गुरसहायगंज के लिए चला। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया। गुरुवार की सुबह बस के गुरसहायगंज पहुंचने पर परिचालक ने जब उसे बेहोश अवस्था में पूर्वी रेलवे क्रासिंग फाटक के पास सड़क के उतारकर चले गए। उधर से गुजर रही यूपी 100 डायल पुलिस के हेड आरक्षी लालाराम राठौर ने सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed