{"_id":"58b1c5af4f1c1b2b69b27a47","slug":"intelligence-officials-expressed-fears-of-ethnic-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग ने जताई जातीय संघर्ष की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुफिया विभाग ने जताई जातीय संघर्ष की आशंका
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बौसिया में मतदान के दिन सोलर लाइट उखाड़ने के मामले में दो गांवों बौसिया और नगला धरमाई के बीच हुई फायरिंग के मामले में जातीय संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई है। विशेष अभिसूचना अधिकारी ने एसडीएम व सीओ को पत्र लिखकर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। वहीं अभी तक नामजद एक भी आरोपी गिरफ्तार न होने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
शनिवार को जिले के विशेष अभिसूचना अधिकारी ने एसडीएम व सीओ को पत्र भेजकर अवगत बताया कि 19 फरवरी को ग्राम बौसिया में अराजकतत्वों ने सोलर लाइट उखाड़ ली थी। इस मामले में नगला धरमाई के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि ग्राम बौसिया में मुख्य रूप से क्षत्रिय और नगला धरमाई में यादव बहुल के लोग निवास करते हैं। अभी भी गांव में तनाव व्याप्त है, जिससे कभी भी चिंगारी भड़क सकती है। इस जातीय संघर्ष को रोकने के लिए उन्होंने सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी को निरोधात्मक कार्रवाई करने और गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दोनों गांव में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष भाजपा समर्थक है तो दूसरे पक्ष के लोग सपा समर्थक हैं। इस मामले पर खुफिया विभाग की पूरी नजर है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें उसी दिन गठित कर दी गई थी। लगातार पुलिस दोनों गांवों में दबिश दे रही है, गांव में आरोपी नहीं मिल रहे हैं। पुलिस दोनों गांवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। सौरिख थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।