{"_id":"56f6ce174f1c1b932df14df0","slug":"house-fire-household-goods-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नटपुरवा में हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटपुरवा स्थित रामलीला मैदान के पास एक घर में लगी आग से नगदी समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। नटपुरवा निवासी घुन्नू पुत्र गंगा प्रसाद कठेरिया के मकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। लपटें देख परिजन भागकर बाहर निकले।
चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गृहस्वामी घुन्नू के अनुसार घर में रखे पांच हजार रुपये, आलू, गेहूं, चावल, आटा के पैकेट, गृहस्थी का सामान समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रधान पति तोताराम शर्मा की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दिनेश चंद्र दुबे ने नुकसान का जायजा लिया।