फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Head chopped body was found in bushes

झाड़ियों में सिर कटी लाश मिली

Fri, 16 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 16 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Head chopped body was found in bushes
गंगधरापुर गांव के पास झाड़ियों में शव को खोजते पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगधरापुर के पास झाड़ियों में एक युवक का सिर व पैर कटा शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  गंगधरापुर गांव निवासी राम बाबू सविता के खेत के पास झाड़ियां हैं। गुरुवार की सुबह कुछ लोग खेतों की ओर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कुत्तों को झाड़ियों से निकलते देखा। वहीं दुर्गंध भी लगी। इस पर उन्होंने झाड़ियों में जाकर देखा तो सिर व पैर कटा 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सैकड़ों की तादात में लोग मौके पर पहुंच गए। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन सिर न होने के कारण कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।
विज्ञापन


सहिल्लापुर गांव निवासी अतर सिंह पुत्र भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव 8 से 15 दिन पुराना लग रहा है। पूरी तरह से सड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed