फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   He went on to express devotion GRP inspector and TTE

उत्सर्ग एक्सप्रेस में जीआरपी दरोगा और टीटीई भिडे़

Fri, 05 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 05 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
He went on to express devotion GRP inspector and TTE
कंट्रोल रूम में फोन से शिकायत दर्ज कराता टीटीई। - फोटो : अमर उजाला
टाटा-छपरा (उत्सर्ग एक्सप्रेस) के एसी कोच में शुक्रवार को जीआरपी दरोगा और टीटीई के बीच हाथापाई हो गई। आधा घंटे तक हंगामा होता रहा और ट्रेन कन्नौज स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री बाहर आ गए। बाद मेें कंट्रोल रूम से पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ ने दरोगा को ट्रेन से उतार लिया है। इसके ट्रेन रवाना हो सकी। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर आ रही टाटा-छपरा एक्सप्रेस के एसी कोच में टीटीई वेदप्रकाश गुप्ता टिकट चेक करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कोच में बिना वर्दी में बैठे अनवरगंज के जीआरपी दारोगा विजय कुमार से टीटीई की कहासुनी होे गई। मामला बढ़कर गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान टीटीई का चेहरा जख्मी हो गया। दोपहर 2:40 पर ट्रेन कन्नौज स्टेशन पर पहुंच गई। टीटीई ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। आनन-फानन में आरपीएफ व जीआरपी के पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। इस घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यात्री ट्रेन से उतकर नीचे आ खड़े हुए। इसके बाद दरोगा को ट्रेन से उतारा गया। दोपहर 3:05 बजे ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हो सकी। घटना के संबंध में टीटीई वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह निरीक्षण करते हुए ट्रेन के एसी कोच में पहुंचे। जहां कुछ लोग बैठे हुए थे। उनसे एसी कोच में बैठने के बारे में पूछा और परिचय मांगा। इस पर जीआरपी के दारोगा ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने से मना किया तो उसने मारपीट की। वहीं घटना के संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed