{"_id":"5776baaf4f1c1b0b7279b544","slug":"haitenshn-line-broken-death-of-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन टूटी, मवेशी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन टूटी, मवेशी की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नाले के पास टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड हाईवे पर कांशीराम कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन टूटकर नाले में जा गिरी, इसकी चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जीटी रोड हाईवे किनारे धमे के ताल जाने वाली हाईटेंशन लाइन टूटकर नाले में जा गिरी। इससे नाले में करंट दौड़ गया। नाले में घूम रहा मवेशी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशियों को लोगों ने आनन-फानन खदेड़ दिया। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी पर मवेशी पालक मोहल्ला बिरतिया निवासी अशोक बाल्मीकि पुत्र बच्चनलाल बाल्मीकि मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि उनके पांच सूअर चुंगने के लिए नाले में घूम रहे थे। करंट लगने से एक सूअर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर वहां कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई किए जाने और मुआवजा दिलाने की बात कहते हुए लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।