{"_id":"578146e24f1c1b446c7fbf30","slug":"guard-arrested-in-relation-to-the-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए बंदी रक्षक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी में आए बंदी रक्षक की हालत बिगड़ी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिला जेल में तैनात बंदी रक्षक को देर रात किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी रक्षक क्षेत्र के ग्राम नगला जोर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था।
क्षेत्र के ग्राम नगला जोर निवासी चंदकिशोर की बेटी की शनिवार को बारात आई थी। इसमें उनका रिश्तेदार जिला जेल आगरा में बंदी रक्षक के पद पर तैनात अरुण कुमार पुत्र अहिबरन सिंह भी शामिल होने आया था। शनिवार रात आठ बजे अचानक उसकी हालत खराब होने लगी।
उसकी स्थिति देख लोगों में हड़कंप मच गया। शादी समारोह में जुटे लोग उसे उपचार के लिए नगर के सौ शैय्या अस्पताल ले गए। यहां उसका डाक्टरों ने उपचार शुरू किया। उपचार में लगे डाक्टरों का कहना है कि उसकी किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हालत बिगड़ी है। उधर, दूसरी तरफ परिजन भी आशंका जता रहे हैं कि उसे किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। सही स्थिति बंदी रक्षक के होश में आने पर ही पता चल पाएगी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।