फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Green gang raided the official residence

ग्रीन गैंग का सरकारी आवास पर धावा

Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Green gang raided the official residence
आवास के बाहर खड़ी ग्रीन गैंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिना तलाक पति के दूसरी शादी की शिकायत पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बने एक सरकारी आवाज में ग्रीन गैंग की महिलाएं ने धावा बोल दिया। आवास पर महिलाओं की चहल कदमी देख युवक व महिला मौके से भाग निकले। ग्रीन गैंग की महिलाओं ने युवक के घर में सामान अस्त-व्यस्त कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। सूचना मिलते ही कन्नौज चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने डीएम को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के लिए बने आवासों में ग्रीन गैंग की महिलाओं को देख हड़कंप मच गया। महिलाओं का काफिला ब्लाक नंबर एक के आवास एक में धड़धड़ाते हुए घुस गया। सभी महिलाओं के हाथ में लाठियां थीं। महिलाओं के हाथ में लाठी देख कालोनी के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। ग्रीन गैंग को आता देख रूम नंबर में मौजूद लोग सामान छोड़कर मौके से भाग निकले। महिलाओं ने घर में मौजूद सामान की तलाशी भी ली। यह आवास रिकार्ड रूम में तैनात महिला लिपिक का है।
विज्ञापन


आवास में चहल कदमी के बाद महिलाओं का काफिला सीधे कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम पहुंचा, लेकिन तब तक महिला आफिस छोड़कर जा चुकी थीं। इसी क्रम के बाद में पीड़िता प्रांशी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रीन गैंग महिलाओं के साथ में आई पीड़िता प्रांशी ने बताया कि 2008 में उसकी शादी गुरसहायंगज के एक गांव निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद वो दो साल तक पति के साथ रही। 2010 में उसके पति ने उसे छोड़ दिया। कोर्ट में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसके पति ने कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर कार्यरत एक महिला के साथ शादी कर ली, जबकि अभी तलाक नहीं हुआ है। सरायमीता चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ ने कहा कि ग्रीन गैंग की एक सदस्या का पारिवारिक मामला था। इसके चलते वे लोग शांतिपूर्ण निपटारा कराने आईं थीं। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायती पत्र मिलता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed