{"_id":"575da9554f1c1b293e11bb71","slug":"glad-to-hear-the-song-the-woman-trampled-roller-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाना सुनने में मगन रोलर चालक ने महिला को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाना सुनने में मगन रोलर चालक ने महिला को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतका के परिजन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मोबाइल पर गाना सुनने में मगन रोलर चालक ने डस्ट साफ कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने रोलर को कब्जे में ले लिया है। अमरोहा के ग्राम आदमपुर निवासी मूलचंद्र परिवार के साथ पिछले दो माह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में मजदूरी का कार्य कर रहा है। रविवार को उसकी पत्नी इंद्रवती (40) सड़क की डस्ट साफ करने में लगी थी।
उसी समय हाईवे निर्माण में लगी एनसीसी कंपनी के रोलर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय रोलर का चालक कान में मोबाइल की लीड लगाए था। लोगों के शोर मचाने के बाद भी उसने कोई ध्यान नहीं दिया।
इससे उसकी पत्नी की प्रेशर रोलर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा होते ही मौका पाकर रोलर चालक फरार हो गया। सूचना पर दारोगा महेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोलर को कब्जे में लेकर उसे थाने में खड़ा करा दिया। उधर कंपनी के लोग समझौते के प्रयास में जुट गए हैं। वहीं मृतका के परिजन गांव से आ रहे अन्य परिजनों का इंतजार कर रहे हैं।