फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl raped

बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 26 Mar 2016 11:18 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sat, 26 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl raped
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन


बीती 24 मार्च शाम वह खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान वह घर की तरफ आती दिखाई दी। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


बालिका ने किसी तरह घटना की जानकारी दी। पहले तो लोक-लाज के भय से परिजनों ने घटना को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब बालिका की हालत बिगड़ने लगी, तब उसके पिता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्ची को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया है। कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed