फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gave the young man killed by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gave the young man killed by hanging
घटना की जांच करते दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

अमोलर। थाना तालग्राम के भवानीसराय में खेतों पर खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर युवक ने जान दे दी। शुक्रवार को सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो गांववालों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आसपास गांव के तमाम लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


गांव निवासी साजिद पुत्र शफी ने बताया कि उनके भाई आबिद (30) की शादी पांच वर्ष पहले लुधियाना पंजाब से नजमा बेगम के साथ हुई थी। कुछ दिनों पहले आर्थिक तंगी से  पत्नी व उसकी पुत्री नसरीन बानो (3) को साथ लेकर चली गई। इसके बाद उसने न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दर्ज कर दिया जिस कारण उसका भाई परेशान रहने लगा। वह बूढ़ी मां शकीलन बेगम के पास रहने लगा। गुरुवार देर शाम खाना खाकर वह घर से निकाला था। देर शाम तक न आने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने सर्वेश कुमार के खेत पर शीशम के पेड़ में अंगौछे से उसको फांसी के फंदे पर झूलता देखा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने युवक की शिनाख्त की। मामले में भाई की तहरीर पर मौके पर पहुंचे दरोगा दिलीप कुमार ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान विजय का कहना था कि वह काफी गरीब था। थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद का कहना है कि प्रथम जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed