फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four members of a gang of stealing diesel arrested

डीजल चुराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 18 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 18 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang of stealing diesel arrested
खुलासा करते पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ढाबों के पास खड़े ट्रकों और रेलवे स्टेशनों के पास खड़ी मालगाड़ी से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आरपीएफ और सर्विलांस पुलिस ने पकड़ लिया। कार में सवार चार युवक चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने दो बाइकें और चोरी का डीजल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


बुधवार को फोर्स ने जलालपुर पनवारा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास से दो बाइकों और एक कार में सवार आठ लोगों की घेराबंदी की। कार में सवार लोग चकमा देकर फतेहगढ़ की ओर भाग गए, जबकि दो बाइकों पर सवार चार लोगों को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो बाइकों के अलावा पांच मई को जसोदा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से चोरी किए गए 850 लीटर डीजल और पाइप भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एसपी हरीश चंदर ने बताया कि गैंग के सात से आठ लोग कार और बाइकों से हाईवे के किनारे निकलते हैं। ढाबों के पास खड़े ट्रकों और छोटे रेलवे स्टेशनों के पास खड़ी होने वाली मालगाड़ी से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पकड़े गए चोरों ने कई अन्य जनपदों में डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस दौरान सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, आरपीएफ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार लकड़ा व आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार राय और प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग के शातिर सदस्य
पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना शिव कुमार उर्फ मटरू यादव, राजकुमार यादव उर्फ गुड्डू निवासी धनसुआ फतेहगढ़, धर्मपाल यादव निवासी चांदपुर नवादा कोतवाली कन्नौज, हशरत अली निवासी जैदीपुर माधवगंज हरदोई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed