{"_id":"5723a5cd4f1c1b522ba92caa","slug":"four-houses-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर की चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े के ढेर की चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़रा गांव में कूड़े के ढेर में सुलग रही चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम कुड़रा में शुक्रवार सुबह कूड़े के ढेर में किसी तरह आग सुलग गई। उससे निकली चिंगारी ने सुरेशचंद्र वर्मा के मकान को चपेट में ले लिया।
जब तक लोग कुछ समझपाते घर से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। घर के अंदर बकरा बंधा था। उसे बचाने के प्रयास में सुरेश का पुत्र सतेंद्र (20) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी मोहनलाल, उनके भाई ब्रजमोहन व देव सिंह के घरों को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबख्श वर्मा उर्फ नेता ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। इस बीच फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक चारों घरों की गृहस्थियां जलकर राख हो गईं। मोहनलाल ने बताया कि आग में घर गृहस्थी के सामान के अलावा 40 पैकेट गेहूं और पुत्री रूबी की शादी के लिए रिश्तेदार से लाए गए 50 हजार रुये भी जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित, कानूनगो कमलप्रकाश यादव, लेखपाल प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और आग से हुई क्षति का जायजा लिया।