फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fell into the river, killing elderly

नदी में गिरकर अधेड़ की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 17 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fell into the river, killing elderly
अजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मवेशियों को चराने गया अधेड़ काली नदी में जा गिरा। खोजबीन के बाद उसका शव रविवार सुबह पड़ोसी गांव रौरा में मिला। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसियापुर निवासी अजय पाल सिंह (50) पुत्र रामसिंह शनिवार की दोपहर बाद भैंसों को चराने के लिए काली नदी की ओर गया था। तभी किसी प्रकार वह नदी में जा गिरा और डूब गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिजनों ने दोबारा अजय पाल की तलाश शुरू कर दी। काली नदी के आसपास उसे खोजते रहे। गांव रौरा के पास नदी में बहता हुआ शव दिखाई दिया। रौरा गांव के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। गांव के गोताखोरों ने शव को नदी के पानी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी
विज्ञापन


। मौके पर कोतवाल अशोक धर पंाडेय, हल्का इंचार्ज आरवी सिंह, राजस्व निरीक्षक रामकिशोर यादव ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय नेताओं ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed