{"_id":"5808fb0c4f1c1b672c70524a","slug":"expressway-construction-workers-looting-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे निर्माण में लगे मजदूरों के घरों में लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस वे निर्माण में लगे मजदूरों के घरों में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर रतापुर्वा गांव के सामने बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में लगे मजदूरों से बुधवार की रात अराजकतत्वों ने लूटपाट की। नगदी, मोबाइल और खाने का सामान लूट ले गए। इसके अलावा प्रोजेक्ट स्थल पर पड़ी करीब सवा लाख रुपये के लोहे के सामान भी उठा ले गए। मामले में कार्यदाई संस्था के मैनेजर ने तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए कार्रदाई संस्था इफ्कान के अधिकारी तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रहे हैं। साइड पर ही कंपनी के अधिकारियों ने काम करने वाले मजदूरों के लिए दो दर्जन से अधिक अस्थाई आवास बना रखे हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट स्थल पर लाखो रुपयों का मैटीरियल भी बिखरा रहता है।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर मैनेजर प्रमोद कुमार ने तिर्वा कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की रात सिकरौरी, रतापुर्वा व हिमनापुर गांव के अराजकतत्व लाठी-डंडे और चाकू लेकर प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंचे। मजदूरों के घरों में घुसकर लूटपाट की।
विज्ञापन
करीब एक लाख 25 हजार रुपये का लोहे का सामान व मशीनें उठा ले गए। सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र ने रोका तो उसके सीने पर चाकू रखकर मारने की धमकी दी। सुरक्षा गार्ड ने सिकरौरी गांव के दो युवकों को पहचान भी लिया है। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।