फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Excise Inspector indecency, five officers suspended

आबकारी निरीक्षक से अभद्रता, पांच सिपाही निलंबित

Mon, 06 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 06 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Excise Inspector indecency, five officers suspended
पु‌लिस - फोटो : Desk
आबकारी निरीक्षक से अभद्रता करने के मामले में पांच आबकारी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आबकारी अधिकारी का भी स्थानांतरण बिजनौर कर दिया गया है। आबकारी विभाग के निरीक्षक महेंद्र कौशल से बीते दिनों विभागीय सिपाहियों से कहासुनी हो गई थी। तब सिपाहियों ने आबकारी निरीक्षक से अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उन्होंने आबकारी अधिकारी डीसी कटियार से की थी। पूछताछ करने पर सिपाहियों ने आबकारी अधिकारी से भी अभद्रता की।
विज्ञापन


इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने उप आबकारी अधिकारी कानपुर को सिपाहियों के खिलाफ डीओ लेटर लिखा था। लेटर आबकारी आयुक्त इलाहाबाद को भेजा गया। इसके बाद आबकारी विभाग के सिपाही ओपी दीक्षित, आर के दीक्षित, पंकज पांडेय, कप्तान सिंह, निमिष कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


सभी सिपाहियों को इलाहाबाद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। नये सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं जिला आबकारी अधिक ारी डीसी कटियार का स्थानांतरण उत्तम विसलरी बिजनौर कर दिया गया है। मालूम हो कि ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान कटरी क्षेत्र के कुछ गांव में जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो जाने के मामले में जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को फटकार लगाते हुए निलंबित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने अवैध शराब व कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा था। बाद में जिला आबकारी अधिकारी ने विभागीय उच्च अधिकारी को पत्र भेजकर अपने स्थानांतरण की मांग की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed