{"_id":"5a2adf404f1c1b97678c0883","slug":"death-of-old-man-in-dubious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
kannauj
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
- शिवपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया। थानाक्षेत्र के छतरपुर गांव में शुक्रवार को एक वृद्ध की घर पर मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर मृतक के भाई ने पुलिस को हत्या की जानकारी देकर बुला लिया। जांच के दौरान मामला संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया तो फेफड़ों में संक्रमण से मौत होने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
छतरपुर गांव निवासी शिवपाल (67) अविवाहित था। गांव में वह भाई बृजनंदन के साथ रहता था। उसके दो अन्य भाइयों रामरतन और परशुराम के मकान भी बगल में ही हैं। शिवपाल के पास कुल नौ बीघा जमीन थी। इसमें से दो बीघा जमीन उसने एक साल पहले बृजनंदन की बहू छोटी पत्नी भीम के नाम कर दी थी। इधर, चार दिन से शिवपाल भाई रामरतन के साथ रह रहा था। गुरुवार रात को वह मकान में एक कमरे में सोने चला गया। सुबह तड़के भाई रामरतन जगाने पहुंचा तो कोई हलचल नहीं हुई।
इसकी जानकारी उसने परिजनों और भाई परशुराम व बृजनंदन को दी। इस पर बृजनंदन ने यूपी-100 को फोन कर दिया कि उसके भाई शिवपाल की हत्या कर दी गई है। सूचना पर ठठिया एसओ तारिक खान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके के हालात और जांच के दौरान मामला संदिग्ध नजर आया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया। इसमें फेफड़ों में संक्रमण से मौत की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। अगर हत्या की बात सामने आती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुरुवार को भतीजों के नाम की थी 2-2 बीघा जमीन
ठठिया। शिवपाल ने गुरुवार को ही रामरतन के बेटे उपदेश और परशुराम के पुत्र रामवीर के नाम दो-दो बीघा जमीन की थी। तीसरे भाई बृजनंदन की बहू के नाम वह एक साल पहले ही दो बीघा जमीन कर चुका था।
बृजनंदन ने दिया प्रार्थना पत्र
कन्नौज। मृतक शिवपाल के भाई बृजनंदन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए घटना की जानकारी दी है और भाई की मौत की वजह पता लगाने की मांग की है। इसके अलावा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।