{"_id":"574de0004f1c1bd24c10a1fc","slug":"dcm-s-auto-collision-killed-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने आटो को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने आटो को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल पड़ी महिला व बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड बाईपास हैवतपुर कटरा गांव के सामने डीसीएम की चपेट में आने से आटो पलट गया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी लोग देवा शरीफ मजार से लौट रहे थे। समधन कोतवाली गुरसहायगंज से एक आटो में सवार होकर करीब एक दर्जन लोग देवा शरीफ सोमवार की सुबह गए हुए थे।
मंगलवार को सभी आटो से लौट रहे थे। जीटी रोड बाईपास पर गांव हैवतपुर कटार के सामने आटो को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और आटो जीटी रोड के किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में रियाज के एक वर्षीय पुत्र शाहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकार (2) पुत्र नतीफ, सैव(11) पुत्र नफीस, समन (5) पुत्र नफीस, शायरा (32) पत्नी नफीस, रियाज (25) पुत्र मुखतियार खां, गुलशन (22) पत्नी रियाज घायल हो गए।
आटो को सीधा कर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।