फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dabangs attacked the police and ran the police beaten

दबंगों के किया हमला ताो पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Thu, 13 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 13 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dabangs attacked the police and ran the police beaten
भाजपा नेताओं की पिटाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली अंतर्गत कसवा चौकी क्षेत्र के गांव मेंदेपुर स्थित ससुराल में गुरुवार को अपना हिस्सा मांगने पहुंची महिला को उसके देवरों ने पीट दिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और देवरों को पकड़ कर कोतवाली ले जाने लगी। रास्ते में कार सवार दबंगों ने पुलिस को पीटकर दो लोगों को छुड़ा लिया। पुलिस ने तहसील गेट पर आरोपी भाजपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को जनपद इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सरसईनावर निवासी अर्चना सिंह अपने भाइयों के साथ ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेंदेपुर पहुंची। उन्होंने मकान व खेत में अपना हिस्सा मांगा। ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। अर्चना के मुताबिक उसके देवर धर्मेंद्र, मोहित व सोनू ने उसे व उसके भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर यूपी 100 नंबर के सिपाही देवेंद्र सिंह व संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपी देवरों को पकड़ लिया और कोतवाली के लिए चल दिए। रास्ते में पूर्वी मड़ैया गांव के पास एक लाल रंग की कार ने पुलिस जीप को रोक लिया और उस पर सवार आधा दर्जन युवकों ने सिपाहियों को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने जीप में बैठे धर्मेंद्र व मोहित को उतार लिया। इसी दौरान चालक ने जीप भगा दी। सोनू को पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस के पीट जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाल राजबहादुर सिंह भारी भरकम फोर्स के साथ शिकायतकर्ता अर्चना सिंह को लेकर आरोपियों को ढूंढते हुए तालग्राम रोड पर जा रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि पुलिस की पिटाई करने वाले युवक तहसील पहुंच रहे हैं। पुलिस ने लाल रंग की कार को तहसील गेट पर ही घेर लिया और उस पर सवार सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, कस्बा सौरिख निवासी भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष राघव दुबे व भाजपा नेता ओमी चौबे को कार से उतार कर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता अर्चना सिंह और उसके साथ आईं रिंकी सिंह ने भी भाजपा नेताओं को पीट दिया। इसके बाद पुलिस तीनों नेताओं को जीप में डालकर सीओ आवास पर ले गई। थोड़ी देर बाद तीनों को कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और भाजपा नेताओं में ठनी
छिबरामऊ। भाजपा नेताओं की पिटाई से आहत विधायक कैलाश राजपूत ने पुलिस प्रशासन पर सपाई मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता राजीव दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नगर महामंत्री रजत त्रिपाठी सहित कई लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। इसके बाद तिर्वा क्षेत्र से भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ से वार्ता की और पुलिस पर सपाई मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं को छोड़ने के लिए कहा। काफी देर तक वार्ता चली, लेकिन पुलिस उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। अर्चना किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं थी। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि वह एक पैनल गठित कर मामले की जांच कराएंगे। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

दो साल पहले तालाब में डूबने से हुई थी पति की मौत
छिबरामऊ। पीड़ित अर्चना सिंह ने बताया कि दो साल पहले मेंदेपुर गांव में उसके पति शैलेंद्र सिंह पुत्र ओमपाल सिंह की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके ग्राम सरसईनावर इटावा में रह रही थी। ससुरालीजन उसका हिस्सा भी हड़पना चाहते हैं। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी खुशी भी है। जब वह अपने भाइयों के साथ ससुराल में हक मांगने गई  तो उसके देवरों ने उस पर हमला बोलकर पिटाई कर दी। उसने बताया कि वह न्याय पाने के लिए मुख्यमंत्री के यहां भी जाएगी।

वकीलों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश
छिबरामऊ। तहसील गेट पर सरेआम भाजपा नेताओं की पिटाई के मामले में अधिवक्ताओं ने भी पुलिस की कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस खुलेआम दबंगई कर रही है। पहले तो वह लोग मामले को समझ नहीं पाए, यदि उन्हें जानकारी हो जाती तो निश्चित रूप से वह पुलिस की कार्रवाई का प्रतिकार करते। इस दौरान वकीलों की कसावा चौकी के सिपाही आनंद सिंह पटेल से तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा पुलिस ने तहसील परिसर में किसी को पीटा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।


भाजपाइयों ने कोतवाली में किया धरना प्रदर्शन
छिबरामऊ। सरेआम भाजपा नेताओं की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया और जिले भर के सैकड़ों भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह जनसेवक और तिर्वा विधानसभा प्रभारी वीर सिंह भदौरिया ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोतवाल को हटाए जाने की मांग करते हुए एसपी से शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से भी शिकायत की, जिस पर उन्होंने लखनऊ से वापस आकर मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही। तब तक उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने के लिए कहा। भाजपा नेताओं का धरना-प्रदर्शन उग्र होते देख एसपी ने जिले भर के थानों की फोर्स कोतवाली में तैनात कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed