{"_id":"5723a70a4f1c1bc73ea919e2","slug":"couple-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने तमंचे के बल पर दंपति से जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने तमंचे के बल पर दंपति से जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार रोड पर ग्राम उमरपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपति को रोका और तमंचे के बल पर महिला से जेवर लूट लिए। इसके बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम चंदेरे निवासी नीरज अपनी पत्नी कुसुम के साथ ससुराल थाना एरवा कटरा अंतर्गत ग्राम चिलराम गए थे। वहां से दोपहर बाद लौटते समय जब वह ऊसराहार रोड पर ग्राम उमरपुर के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
बदमाशों ने तमंचा लगाकर उनकी पत्नी के गले से जंजीर, दो अंगूठी और कानों की झुमकी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित नीरज ने सकरावा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।