{"_id":"5a11cc654f1c1bee688bc8ed","slug":"couple-injured-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दंपति व पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से दंपति व पुत्र घायल
kannauj
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ व क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थाना क्षेत्र के तालग्राम छिबरामऊ मार्ग पर ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति व पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। बाइक सवार युवक अपनी ससुराल जा रहा था।
मैनपुरी थाना किशनी भदेही निवासी मोहम्मद इसरार(37) पुत्र जान मोहम्मद पत्नी खातूनबेगम (35) पुत्र रेहान(7) के साथ बाइक से रविवार सुबह अपनी ससुराल थाना तालग्राम के ताहपुर श्वसुर अनवर के घर जा रहा था।
इस दौरान किस्तियापुर गांव के सामने अंधा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति व पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में हालत बिगड़ने पर पिता-पुत्र कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों व ससुराली जनो को सूचना दी है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।