{"_id":"57ab735c4f1c1b3a1cee530b","slug":"controversy-over-houses-stones-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बनवाने पर विवाद, पथराव व फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बनवाने पर विवाद, पथराव व फायरिंग
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमंतखेड़ा कोतवाली गुरसहायगंज में एक मकान के निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इससे चार लोग घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीन घायलों को कोतवाली ले गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हनुमंत खेड़ा गांव निवासी पिंटू उर्फ शिव कुमार यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव अपने मकान का निर्माण करा रहे है।
बुधवार को मकान के जीने का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था। तभी पड़ोस के जदुवीर सिंह यादव पुत्र लालाराम यादव ने आपत्ति जताई। बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग भी शुरू हो गई। इससे भगदड़ मच गई। विवाद के दौरान तमाशा देख रहे लोग अपने घरों की ओर भागने लगे।
मामले की सूचना नौरंगपुर चौकी प्रभारी सोबरन सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उधर कंट्रोल रूम से सूचना गुरसहायगंज कोतवाली व जशोदा चौकी पुलिस के अलावा हाईवे मोबाइल पुलिस को दी गई। इस पर अतिरिक्त पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। उधर क्षेत्राधिकारी सदर अंबरीष कुमार सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आया देख दोनों पक्ष मौके से हट गए।
विज्ञापन
पथराव व गोलीबारी में पिंटू उर्फ शिवकुमार यादव, नंद किशोर यादव के अलावा दूसरे पक्ष के जदुवीर सिंह यादव व रामनिवास यादव के पैर व सिर में चोटें आई। पुलिस घायलों को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। नौरंगपुर चौकी प्रभारी सोबरन सिंह का कहना है कि विवाद में पथराव व गोलियां चली हैं। लेकिन गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है।