फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container to the bike rider was thrashed to death

कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 25 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Container to the bike rider was thrashed to death
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी बाईपास पर बाइक पर सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए बाईपास रोड जाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अहमपुर रौनी गांव निवासी अता हुसैन (22) पुत्र शमशाद गांव के ही साथी मुसिम (20) पुत्र जमील के साथ रविवार सुबह पूर्वी बाईपास से डीजल भरवाकर जिला अस्पताल किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे।  दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे को देख आसपास काम कर रहे लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में 108 एंबुलेंस पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बाईपास पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। तभी गांव के अहमद ने बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। इससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान मुसिम की मौत हो गई है। मुसिम की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। दोबारा जाम की आशंका के चलते बाईपास पर पुलिस के सिपाहियों को तैनात करा दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed