फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children in conflict firing and stone pelting

बच्चों के विवाद में फायरिंग और पथराव

Thu, 08 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 08 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Children in conflict firing and stone pelting
घटनास्थल पर बिखरे पड़े ईंट पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर जप्ती गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग और पथराव हो गया। घायल को गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले में एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर जप्ती में मंगलवार की शाम खेत में बकरी चरा रहे तेरह वर्षीय मुसर्लिन पुत्र मैनुद्दीन को गांव के चार-पांच बच्चों ने पीट दिया था।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनो पक्षों के बीच लिखित सुलहनामा करा दिया था। बुधवार सुबह 11 बजे मैनुद्दीन व सामने रहने वाले पड़ोसी उस्मान के बीच बच्चों के विवाद को लेकर शिकवा शिकायत के बाद कहासुनी शुरू होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व सरिया चलने लगीं। मारपीट में तनवीर (20) पुत्र मैनुद्दीन कंधे पर हंसिया लगने पर घायल हो गया। इसी बीच आरोपियों ने परिसर में मौजूद बाइक में तोड़फोड़ कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों पक्षों के लोग अपनी-अपनी छतों पर पहुंचकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दिया। जिससे गांव में दहशत फैल गई। घायल को सद्दाम, सलीम व मैनूस व मुजीद ने अस्पताल भेजा। वहीं मैनुद्दीन ने ऐजाज, खुशनूर, उस्मान व साहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed