फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child rape and murder accused arrested

बालिका से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 05 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Child rape and murder accused arrested
पुलिस कार्यालय में बालिका का हत्यारोपी, खुलासा करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक सप्ताह पहले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका की रेप और बाद में उसकी हत्या के मामले में आरोपी चाचा को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने शराब के नशे में घटना को हो जाने की बात स्वीकारी है।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका 27 अप्रैल को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने बंटू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामभजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अशोक धर पांडेय व उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा ने बुधवार सुबह 4 बजे सराय चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां से भागने के फिराक में था। मालूम हो कि बालिका बीती 27 अप्रैल को खेत से तरबूज तोड़ने गई थी। जहां से वह लापता हो गई।
विज्ञापन


29 अप्रैल की रात उसका शव एक मक्का के खेत से बरामद किया गया था।  बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी दिनेश कुमार पी व अपर एसपी सुभाष शाक्य ने बताया कि आरोपी बंटू शराब के नशे में था। तभी बालिका को बहला फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की कई पसलियां व गले की हड्डी टूटी पाई गई। आरोपी ने स्वयं घटना को स्वीकार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed