फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chain looted from schoolgirl, assault, fire

छात्रा से चेन लूटी, विरोध में मारपीट, फायर

Thu, 31 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 31 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chain looted from schoolgirl, assault, fire
पीड़ित छात्रा से पूछताछ करते सीओ श्रीकांत प्रजापति व कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। बचाने आए युवक को पीटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची। छात्रा के पिता ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला जुलाहपुरी त्रिपाठीनगर निवासी सराफा व्यवसायी कृष्णकांत तिवारी उर्फ गुड्डू की बेटी नैना (18) बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह अपनी सहेली मानसी के साथ मोहल्ला चौधरियान से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। घर के पास सामने से आए बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे धमकाकर गले से जंजीर तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह मिस हो गया। लुटेरे ने छात्रा नैना को पटक दिया। मोहल्ला कानूनगोयन निवासी छोटू मोहल्ला जुलाहपुरी डॉ. कटियार वाली गली में स्थित गोदाम से माल निकालने आया था। शोरगुल सुनकर उसने भाग रहे बदमाशों की बाइक रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का तमंचा सड़क पर जा गिरा। बदमाश तमंचे को उठाने के बाद युवक से भिड़ गया और मारपीट हुई, लेकिन किसी का साथ न मिलने से बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना के काफी देर बाद यूपी 100 डायल पुलिस पहुंची और पूछताछ कर चली गई। बाद में परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। काफी इंतजार के बाद सीओ श्रीकांत प्रजापति कोतवाली पहुंचे। वह पीड़िता से पूछताछ कर ही रहे थे, तब कोतवाल संतोष कुमार व्यास अपने कमरे से बाहर निकलकर आए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड के साथ छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा छिबरामऊ। कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक महिला कांस्टेबलों की तैनाती है, लेकिन छात्रा को मेडिकल परीक्षण ले जाने के लिए कोई भी महिला कांस्टेबल नहीं मिली। मुंशी ने होमगार्ड अमलेश कुमार के साथ छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed